🌟 खुशियाँ बाँटें अभियान, रायपुर

"हमारा उद्देश्य – हर चेहरे पर मुस्कान"

खुशियाँ बाँटें अभियान एक सामाजिक संस्था है, जो वर्ष 2021 से रायपुर (छत्तीसगढ़) में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य समाज के वंचित वर्गों, बच्चों और जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

हम शिक्षा, सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज में खुशियाँ फैलाने का कार्य करते हैं।

हमारे बारे में

खुशियाँ बाँटें अभियान एक सामाजिक संस्था है, जो वर्ष 2021 से रायपुर (छत्तीसगढ़) में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हम शिक्षा, सेवा और सहयोग के माध्यम से समाज में खुशियाँ फैलाने का कार्य करते हैं।

🎯

हमारा उद्देश्य (Our Mission)

हमारा मुख्य उद्देश्य है – गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों, युवाओं और परिवारों को शिक्षा, सहायता और अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।

  • बच्चों के जीवन में खुशी और सम्मान लाना
  • समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना
  • जरूरतमंदों तक आवश्यक संसाधन पहुँचाना
  • युवाओं को कौशल और रोजगार के लिए तैयार करना
🌍

हमारी दृष्टि (Our Vision)

हम एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते हैं जहाँ –

  • कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
  • हर जरूरतमंद को सम्मानपूर्वक सहायता मिले
  • समाज में "देने" की संस्कृति विकसित हो
🤝

सामाजिक जागरूकता

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हम नियमित रूप से जागरूकता अभियान, सम्मान समारोह और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

💡 हमारे प्रमुख कार्य (Our Programs)

🎁

खुशियाँ किट वितरण

दीपावली जैसे विशेष अवसरों पर अब तक 3000+ से अधिक खुशियाँ किट वितरित की जा चुकी हैं। इन किट में शामिल होते हैं:

  • नए कपड़े
  • मिठाई, नमकीन
  • दिया, बाती, तेल
  • कॉपी, पेन
  • ड्राइंग सामग्री

"बच्चों की खुशी ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है"

🎂

मेक योर बर्थडे स्पेशल अभियान

आप अपने जन्मदिन को खास बना सकते हैं:

  • आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर
  • केक काटकर खुशी बाँटकर

यह अनुभव जीवनभर की खुशी देता है।

💻

निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

हम युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए:

  • फ्री कंप्यूटर कोर्स
  • करियर मार्गदर्शन
  • स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग
🤝

सामाजिक सेवा गतिविधियाँ

संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं:

  • सकोरा वितरण (पक्षियों के लिए पानी)
  • ठंड में कंबल वितरण
  • स्वास्थ्य शिविर
  • स्वच्छता अभियान
  • वृक्षारोपण
  • जागरूकता अभियान

आगामी कार्यक्रम

Drawing Competition
26th April, 2026 Sunday

Drawing Competition

बच्चों के लिए विशेष चित्रकला प्रतियोगिता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने वालों के लिए सम्मान समारोह। Brand Promotion और Sponsorship के अवसर उपलब्ध हैं।

Registration Closed
प्रकृति मित्र सम्मान
26th April, 2026 Sunday

प्रकृति मित्र सम्मान

यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा।

Registration Closed
Award Ceremony
Upcoming

Free Digital Certificate

विजेताओं का सम्मान और प्रोत्साहन। प्रतिभागियों को Trophy, Certificates और Gift Hampers से सम्मानित किया जाएगा। NGO, Society, Schools और Individuals के लिए 20+ Awards।

Register Here

🏆 उपलब्धियाँ (Achievements)

समर्पण अवार्ड — सम्मान समारोह

समर्पण अवार्ड

मा. उप मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त सम्मान

छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान

मा. पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा प्रदत्त सम्मान

नवरंग समाज रतन सम्मान

नवरंग समाज रतन सम्मान

सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष पुरस्कार

🎖️

अनेक पुरस्कार एवं सम्मान

विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए मान्यता

🙌 जुड़ें हमारे साथ (Get Involved)

यदि आप भी समाज में बदलाव लाना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़ें:

🙋

वॉलंटियर बनें

💝

डोनेशन करें

🎉

इवेंट में भाग लें

🤲

जरूरतमंद की मदद करें

"छोटी-छोटी मदद मिलकर बड़ी खुशियाँ बनाती है" 💚

📞 संपर्क करें (Contact Us)

📍
रायपुर, छत्तीसगढ़
📱
98261-89686
81098-14319
सुबह 10:00 बजे – शाम 6:00 बजे

❤️ आइए, हम सब मिलकर खुशियाँ बाँटें और एक बेहतर समाज का निर्माण करें।